एसपी कार्यालय में आये युवक ने खाया जहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

एसपी कार्यालय में सोमवार को राजेश किरार ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खाते तत्काल उसी हालत में जयारोग्य चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजेश सोमवार को अपनी शिकायत को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था। इस बीच उसने कार्यालय परिसर में अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया।

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय में सोमवार को लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खाते तत्काल उसी हालत में जयारोग्य चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजेश सोमवार को अपनी शिकायत को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था। इस बीच उसने कार्यालय परिसर में अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह गिर पड़ा, मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और बिना देर किये तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश किसी बात को लेकर परेशान था। हालांकि, उसने एसपी कार्यालय में ही जहरीला पदार्थ क्यों खाया और इसके पीछे की सटीक वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर इसका कारण पता लगा रही है। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेश की जांच की। उसकी हालत गंभीर थी और उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS