युवक ने जोखिम में डाली जान, खतरनाक रील देख आप भी हो जाएंगे हैरान, अब पुलिस ने लिया एक्शन,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

 Viral Video: उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Viral Video: फेमस होने के लिए युवक ने जोखिम में डाली जान, खतरनाक रील देख आप भी हो जाएंगे हैरान, अब पुलिस ने लिया एक्शन
 Viral Video/ Image Credit: @TrueStoryUP X Handle

 Viral Video: मऊ: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट करते हुए ट्रैक पर लेटा है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं अब पुलिस ने खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। युवक की पहचान अजय राजभर के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। उसने एक फिल्म से प्रेरित होकर यह हरकत की।

video/- https://youtube.com/shorts/-Lk3_ro399s?si=fd2pOmXQnlO7wmyB

क्या है मामला?

 Viral Video:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अजय राजभर ने चलती ट्रेन के नीचे रेतकर रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, वह पहले ट्रेन की पटरियों के बीच लेटता है और फिर जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार ट्रेन के आने का इंतजार करता है। एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, और यह पूरी घटना युवक के फोन में रिकॉर्ड हो गई। रील के अंत में, युवक ने दर्शकों को ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की चेतावनी भी दी थी।

मजदूरी का काम करता है आरोपी

 Viral Video:  अजय राजभर के पिता का नाम गोधन राजभर है। अजय मजदूरी करके जीवन व्यापन करता है। वह मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुसरदह गांव का निवासी है। उसका एक भाई विजय भी है जो वेल्डिंग का काम करता है। इस मामले पर कोतवाली थाना के कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अजय राजभर नामक युवक रेलवे ट्रैक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भविष्य में ऐसे स्टंट करने से रोकने के लिए 6 महीने के लिए पाबंद किया गया है। ⁠