मौत भी कैसे-कैसे आती है! लोडेड ट्रक अचानक बोलेरो के ऊपर पलटा, चीथड़े उड़ गए, कांप उठेंगे इस हादसे का वीडियो देखकर, मंजर डरावना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 Rampur Truck overturned on Bolero Accident Disturbing Video

Rampur Truck overturned on Bolero Accident Disturbing Video

ADVERTISEMENTS

Truck overturned on Bolero: ‘जिंदगी तो बेवफा है, एक दिन ठुकराएगी, मौत तो महबूबा है, साथ लेकर जाएगी...’ वाकई यह एक सच्चाई है। पता नहीं किस वक्त किस मोड़ पर आप मौत के शिकंजे में हों। मौत कैसे-कैसे आती है इसका एक जीता-जागता वाकया रामपुर से सामने आया है। जहां एक लोडेड ट्रक अचानक बोलेरो के ऊपर पलट जाता है। यह पूरा मंजर बेहद भयावह होता है। इस हादसे में बोलेरो के चीथेड़े उड़ जाते हैं और साथ ही बोलेरो चालक की बहुत ही दर्दनाक मौत होती है। उसके शरीर की दुर्दशा हो जाती है और इस हादसे में उसके शरीर की कई हड्डियां तक टूट गईं।

डिवाइडर से टकराकर बोलेरो पर पलटा ट्रक

जो वीडियो सामने आया है। वो बेहद विचलित करने वाला है। जिस बोलेरो चालक की मौत हुई, वह वीडियो में कुछ पल पहले तक बड़े आराम से सामान्य तरीके से गाड़ी चलाता हुआ दिख रहा है, इस बात से बिलकुल अंजान की अगले ही मोड़ पर उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। ऐसा ही होता है जैसे ही वह एक मोड़ पर टर्न लेने लगता है ठीक उसी समय पास से गुजर रहा ट्रक भी निकलने की कोशिश में डिवाइडर से टकराता है और इसके बाद सीधा बोलेरो पर पलट जाता है। यह ट्रक लकड़ी के बुरादे से भरा हुआ था। ओवरलोड के कारण नियंत्रित नहीं हो पाया और यह भयानक हादसा हो गया।

video- https://youtube.com/shorts/kct9Nzujv78?si=I-PJ2b7f104zFWa0

बताया जा रहा है कि जिस बोलेरो को ट्रक ने चपेट में लिया वह बिजली विभाग के एसडीओ की सरकारी गाड़ी थी। हालांकि जानकारी मिल रही है कि हादसे के समय एसडीओ की गाड़ी में मौजूदगी नहीं थी। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। जिसकी चंद सेकेंड में जिंदगी उजड़गई और ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। बोलेरो में अगर और लोग भी होते हैं तो उन सभी की जिंदगी भी खत्म थी। ओवरलोडिंग के खिलाफ भले ही सरकार कितने भी अभियान चलाए और कितने भी दावे करे। लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही है। इसका अंदाजा रामपुर में हुए इस हादसे से लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS