खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया, युवक की दर्दनाक मौ*त माता-पिता और पत्नी घर से बाहर थे, लौटे तो बिगड़ी हालत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

डबवाली |डबवाली क्षेत्र के गांव मुन्नावाली में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की कीटनाशक दवा निगलने से मौ*त हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक ने गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

ADVERTISEMENTS

मृतक की पहचान सिद्धार्थ (पुत्र जेमल सिंह) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से खांसी से परेशान था। 3 जनवरी को जब वह घर पर अकेला था, उसी दौरान उसने अलमारी में रखी शीशी को खांसी की दवा समझ लिया, जबकि वह घास मारने वाली जहरीली दवा थी।

घटना के समय सिद्धार्थ के माता-पिता डबवाली गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी खेतों में काम कर रही थी। कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने सिद्धार्थ को उल्टियां करते और तड़पते हुए देखा। परिजन तुरंत उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद शव को सिरसा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गोरीवाला पुलिस चौकी से एएसआई मदन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अजीत (पुत्र बलबीर सिंह) के बयान दर्ज कर पुलिस ने इसे इत्तफाकिया मौत मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS