हलद्वानी- घर से दूसरे मोहल्ले में दादी के यहां को निकली युवती लापता, परिजन परेशान…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर 5 से अपनी दादी के घर वार्ड नंबर 1 को जा रही युवती रेलवे स्टेशन के आसपास से अचानक लापता हो गई, पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ सुभाष नगर वार्ड नंबर-05 निवासी सुकन शेर द्वारा कोतवाली लालकुआं में दी गई गुमशुदगी प्रार्थना पत्र मैं कहां है कि गत 4 जनवरी की दोपहर को 3:00 बजे उसकी बहन रवीना उम्र 22 वर्ष सुभाष नगर स्थित अपने घर से अपने दादी के घर वार्ड नंबर 1 को जा रही थी वह रेलवे स्टेशन तक पहुंची उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल सका है परेशान परिवार ने कोतवाली पुलिस से बहन की खोजबीन की गुहार लगाई है। उधर कोतवाली पुलिस ने मामले में लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS