आप भी चली कांग्रेस की राह बनाए 3 कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लिया इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष की हल्द्वानी में कर सकते हैं घोषणा !

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

आम आदमी पार्टी भी संगठन के तौर पर भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की राह पर चलने लग गई है। कांग्रेस ने जहां चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं वही आम आदमी पार्टी ने भी इसी का अनुकरण करते हुए तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया है।

संभवत केजरीवाल हल्द्वानी में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं। अब मैं अध्यक्ष के लिए किसकी लॉटरी लगेगी इसके कयास लगने भी भी शुरू हो गए हैं। माना यह जा रहा है कि किसी पर्वतीय चेहरे पर आम आदमी पार्टी भरोसा कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के संगठन को प्रभावी रूप से चलाने के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं जिनमें कुमाऊं क्षेत्र से भूपेश उपाध्याय, गढ़वाल क्षेत्र से अनंत राम चौहान और तराई क्षेत्र से प्रेम सिंह राठौर शामिल है इसके अलावा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर दीपक बाली तथा उपाध्यक्ष के तौर पर बसंत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष एसएस कॉलेज से विगत दिवस इस्तीफा ले लिया गया है माना यह जा रहा है की वह खटीमा क्षेत्र से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे लेकिन सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि कल एक संगठन में वह ऊर्जा नहीं पाए जिसकी पार्टी ने उनसे उम्मीद की थी।

वही चारों तरफ से यह आवाज भी उठ रही थी कि प्रदेश का अध्यक्ष किसी पर्वतीय चेहरे को बनाया जाए जिसकी वजह से भी क्लेर की विदाई कर दी गई अब यह माना जा रहा है कि कुमाऊं क्षेत्र से किसी बड़े चेहरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश में संगठन को सामाजिक से बनाने के लिए अब युवाओं से किसी बड़े चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना है इसके लिए संभवत आगामी 19 सितंबर को केजरीवाल के हल्द्वानी दौरे के दौरान इसकी घोषणा हो सकती है।