मासी से अल्मोड़ा जा रही रोडवेज की डंपर से भिड़ंत इतने हुए घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

द्वाराहाट एसकेटी डॉटकॉम

-->

सुबह द्वाराहाट के पास बगवालीपोखर छानागोलू में मासी से अल्मोड़ा को आ रही रोडवेज की बस और डंपर में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग चोटिल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। सड़क में जाम भी लग गया। उसे पुलिस खुलवा रही है। घटना सुबह 8 बजे की है।

पुलिस ने बताया कि रोडवेज वाहन संख्या UK07 PA 2966 जो मासी से अल्मोड़ा को आ रही थी उसमें रमेश चन्द्र फुलारा पुत्र भोला दत्त फुलारा निवासी चौखुटिया, आशीष(4) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मनेला थाना द्वाराहाट, लीलाधर मठपाल(74) पुत्र स्व0 गंगा दत्त मठपाल निवासी चौखुटिया को इलाज करा कर घर भेज दिया गया।

जबकि डंपर संख्या UK04 CB 8937 ड्राइवर बालम सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम झिरोली थाना सोमेश्वर को रानीखेत भेजा गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह सोन,कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल कुंदन गिरी शामिल रहे। ड्राइवर के घायल होने की सूचना उसके मालिक को दे दी गई है