रामनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला,मौत
ADVERTISEMENTS
रामंनगर।यहां रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर सुबह शाम लोग घूमने जाते हैं।वही आज सुबह बेलगढ़ चौकी के पास एक महिला की अज्ञात वाहन चपेट में आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार सीमा लटवाल पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज की तरह सुबह घूमने जाती थी आज जब वह घूमने गई तो एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जहाँ सुबह घूमने वाले लोगों ने देखा तो फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, वहीं 108 की मदद से महिला को अस्पताल भिजवाया गया है।
वहीं मौत की सूचना पर अस्पताल मे भी भीड़ लगी है वहीं परिवार में कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



SIR के बीच फर्जी आपत्तियों ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान