यहां बेकाबू होकर सड़क पर पलटा वाहन,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून ।यहां चकराता के कोरबा में देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन में 3 लोग सवार थे सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

ADVERTISEMENTS


घटनाक्रम के मुताबिक मध्य रात्रि थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी महेंद्र चौहान के नेतृत्व में तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।


घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि वाहन संख्या UK16CA- 2267 सड़क पर ही पलट गया था। वाहन में 3 लोग सवार थे। जिनको सामान्य चोटें आई थी। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार दिया गया।

घायलों का विवरण:-

1)सर्वेश खन्ना पुत्र श्री रहीमानन्द ,(आयु 22 वर्ष) ,निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी , देहरादून

2) मुशु पुत्र स्व. श्री धर्मीया ( आयु 63 वर्ष) निवासी ग्राम- मघोल , त्यूणी , देहरादून


3) सोनिया ग्राम पुत्री श्री संदीप (आयु 6 वर्ष) निवासी त्यूणी, देहरादून

ADVERTISEMENTS