खाई में गिरी महिला ,मौत
ADVERTISEMENTS
घास काटकर घर लौट रही महिला का पैर फिसला और वह खाई में गिर गई। परिजन उसे एसटीएच लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खनस्यूं थाना क्षेत्र के लूगड़ा पटरानी निवासी ललिता (23) पत्नी तारा सिंह सोमवार शाम घास काटकर लौट रही थी। इस बीच पैर फिसलने पर वह खाई में, गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन व भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विधायक की सूचना पर नायब तहसीलदार युगल पांडे और मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया मौके पर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


