हल्द्वानी-यहां संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

आज के समय में घरेलू कलेश के चलते न जाने कितने ऐसे मामले आते हैं जिसमें लोग परेशान होकर आत्महत्या तक कर लेते हैं एक ऐसा ही मामला आत्महत्या का नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र का सामने आ रहा है
लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में 2 दिन में दो लोगों की विशाख्त पदार्थ खाने से मौत होने के बाद लोग गमगीन है गुरुवार को फिर एक बड़ी घटना हुई है जहां घरेलू कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई।
बताया जाता है कि यह घटना
वार्ड नंबर 4 आजाद नगर निवासी आशा पत्नी संजू दिवाकर उम्र 30 वर्ष ने गृह कलेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया, आशा के तीन छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा प्रिन्स 10 साल, वैशाली 8 साल, और रितिक 6 साल- शामिल है, जबकि पति ऑटो चलाता है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


