Kapil Sharma और Sunil Grover की जोड़ी आएगी साथ, इस शो में एक साथ आएंगे नज़र

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Kapil Sharma With Sunil Grover: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस दोनों ही बेहतरीन कॉमेडियन को एक साथ किसी शो में देखना चाहते थे।

-->

कुछ सालों पहले दोनों के बीच अन्न-बन्न के बाद सुनील और कपिल को एक साथ किसी भी शो में परफॉर्म करते हुए नहीं देखा गया। ऐसे में फैंस का ये इंतज़ार खत्म हो गया है। दोनों की जोड़ी वापस आ रही है। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर एक ही शो में साथ परफॉर्म करते नज़र आएंगे।

एक बार फिर कपिल शर्मा के साथ दिखेगी गुत्थी!
टीवी पर कपिल काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। हाल ही में कपिल शर्मा कहते हुए नज़र आए थे की ‘घर बदला है, परिवार नहीं’। फैंस तब इस बात को समझ नहीं पाए थे। लेकिन अब इस बात का खुलासा फाइनली हो गया है। कपिल फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर लेकर आए है। कपिल शर्मा और सुनील एक बार फिर एक साथ शो में नज़र आएंगे।

नेटफ्लिक्स ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ दिखाई दे रहे है। जिसमें दोनों थोड़ा हसी मजाक करते हुए दिखाई दे रही है।

जिसके बाद उनकी पूरी टीम एक-एक कर फ्रेम में आती है। जिसमें कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह शामिल है। ये सभी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे है।

2017 में हुआ था विवाद
बता दें की कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच साल 2017 में काफी गहरा विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करनी band कर दी थी। साथ ही वो किसी भी शो में एक साथ परफॉर्म करते नहीं दिखाई दिए । ऐसे में अब दोनों की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देंगी ।