शासन ने दिया साथ,मडुवा न्यूनतम मूल्य की बढ़ोतरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मडुवा की खेती करने वालों के लिए शासन ने दिया नए साल में तोहफा मडुवा खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। अब तक किसानों से ₹28 प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहे मडुवा की कीमत 35.78 ₹ प्रति किलो हो गई है।
बागेश्वर के मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खरीफ सत्र 2022-23 मे प्रदेश के किसानो से राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत मल्टीग्रेन (मंडुआ झंगोरा एवं अन्य उत्पाद) की खरीद तिथि 31जनवरी,2023 तक बढ़ा दी गयी है एवं मंडुए की नयी खरीद दर रु०3578 प्रति कुन्तल तय की गयी है तथा शासन द्वारा 93000 कुन्तल मंडुआ क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उन्होंने समस्त समितियों से अपेक्षा की है कि 1000 कुन्तल मंडुआ प्रति समिति क्रय कर प्रदेश के किसानो को लाभान्वित करने में समर्थन करे एवं अपने क्षेत्र के किसानो को मंडुए के नए एम०एस०पी० के बारे मे जानकारी दे,ताकि अधिक से अधिक मात्रा में मडुवा क्रय किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS