पंजाब: BJP में शामिल होते ही AAP पर बरसे तीनों विधायक, मान सरकार पर क्या बोले?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आम आदमी पार्टी (AAP) को पंजाब में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए है। तीनों बागी विधायकों कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान वो आप पर निशाना साधते हुए नजर आए।

ADVERTISEMENTS

पंजाब आप के तीन विधायक बीजेपी में हुए शामिल
दरअसल इन नेताओं का बीजेपी में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले AAP के तीन विधायकों का ये कदम पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। समाचारपढ़ें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आप पर साधा निशाना
बीजेपी में शामिल होते ही तीनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. आज मुझे बहुत खुशी है कि हमारे भाई रिटायर्ड IG और अमृतसर पूर्व (उत्तर) से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, उनके साथ समाना से विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सरदार चेतन सिंह जौरामाजरा और सनौर से विधायक मेरे भाई हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.” नक्शेदेखें

आगे उन्होंने कहा, “हम तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जिस विजन के साथ वे हमारे साथ जुड़े हैं, उसका पूरा सम्मान किया जाएगा, और उन्हें पूरा मान-सम्मान और गरिमा मिलेगी. आम आदमी पार्टी की डूबती हुई नाव से समझदार नेता और विधायक बाहर निकलकर हमारे पास आ रहे हैं. हम उनका स्वागत करते हैं.”

पंजाब में बेरोजगारी बढ़ रही है- कुंवर विजय प्रताप
बीजेपी में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। व्यावहारिक रूप से अब आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। पंजाब में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी।”

कुंवर विजय प्रताप ने आगे कहा, “जहां तक ​​अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में एसपी के तौर पर काम किया है. 2007, 2008 और 2009 में हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद स्थिति फिर कभी काबू में नहीं आ पाई।”

पंजाब को दलदल में धकेल दिया- हरमीत पठानमाजरा
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, “समय के साथ जो लोग अपनी आवाज उठाते थे, जो पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ते थे, उनके पर कतर दिए गए. आज पंजाब को अक्सर ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता है, लेकिन हम सब इसे ‘उभरता पंजाब’ बनाना चाहते हैं. AAP ने पंजाब को एक दलदल में धकेल दिया है. आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरी सरकार के मुकाबले सबसे ज़्यादा कर्ज़ लिया है, जिससे पंजाब की हालत बेहद ख़राब हो गई है.”

चेतन सिंह जौरामाजरा ने 10 लाख कार्ड योजना पर हमला बोला
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा, “10 लाख कार्ड की बात सामने आई है, उसे लेकर अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. अस्पतालों में जाने पर जवाब मिलता है कि हम इस कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगे. सबसे पहले जब भी हम कोई योजना लागू करते हैं, तो उसकी जमीनी स्तर पर जांच होनी चाहिए कि योजना सही तरीके से लागू हो रही है या नहीं. लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है.”

‘पंजाब को इस दलदल से बाहर निकालना है…’
आगे उन्होंने कहा, “अगर हमें पंजाब को इस दलदल से बाहर निकालना है, तो इसके लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार हो. तभी राज्य का सही मायने में विकास हो सकता है। पिछले पौने पांच साल में पंजाब का राजस्व नहीं बढ़ा है. न ही कोई बड़ा उद्योग यहां आया है और न ही उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है. उल्टा, गोविंदगढ़ और बटाला जैसे शहर, जो कभी बड़े औद्योगिक केंद्र हुआ करते थे, आज उनकी औद्योगिक पहचान खत्म होती जा रही है।”

आगे वो कहते है कि, “उद्योगपति जीएसटी रिफंड के लिए अधिकारियों के सामने मिन्नतें और तरले कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका जीएसटी रिफंड नहीं मिल रहा है. इससे साफ पता चलता है कि सरकार अपने विजन से कहीं न कहीं भटक गई है। आम आदमी पार्टी ने लोगों से जो वादे और गारंटियां की थीं, वे पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं. अगर मैं शिक्षा की बात करूं, तो पिछले एक-दो साल में बड़ी संख्या में बच्चों ने सरकारी स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में दाखिला लिया है. इसकी वजह यह है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और न ही शिक्षा का स्तर अच्छा है.”

ADVERTISEMENTS