जुलाई के महीने में महंगा आएगा आपका बिजली का बिल, ये है वजह

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए खबर सामने आई है कि प्रदेश में जुलाई के महीने में बिजली का बिल महंगा आएगा। विद्युत नियामक आयोग ने एफपीपीसीए के तहत उत्तराखंड में उपभोक्ताओं से 14 करोड़ 21 लाख रुपए की वसूली की परमिशन दे दी है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में जुलाई के महीने में बिजली का बिल ज्यादा आएगा। विद्युत नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट के तहत उत्तराखंड के उपभोक्ताओं से 14 करोड़ 21 लाख रुपए वसूली को अनुमति दे दी है। बता दें कि यूपीसीएल अब केंद्र के नियमों के तहत निर्धारित मूल्य के सापेक्ष जिस दर पर बिजली खरीदता है उसकी वसूली उपभोक्ताओं से की जाती है।

यूपीसीएल का 14 करोड़ 21 लाख रुपए है बकाया
बता दें कि नियामक आयोग में यूपीसीएल ने एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में बताया गया था कि यूपीसीएल ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी की तिमाही में जो बिजली खरीदी है उसका 14 करोड़ 21 लाख रुपए अभी तक बकाया है। यूपीसीएल ने इस बकाया राशि की उपभोक्ताओं से वसूली की मांग की थी। आयोग ने अब इसकी अनुमति दे दी है।

इतनी होगी बढ़ोतरी
वसूली के साथ ही नियामक आयोग ने ये निर्देश भी दिए हैं कि इसका रिकॉर्ड भी अलग से मेंटेंन किया जाए। बता दें कि इस रकम के हिसाब से प्रति उपभोक्ता जुलाई महीने के बिल में चार पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS