आखिर क्यों संध्या डालाकोटी को दुर्गापाल से नहीं मिलने दिया समर्थकों ने,पढ़े खबर
ADVERTISEMENTS
एक बड़ी खबर लालकुआं क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उनके आवास से कांग्रेस का झंडा भी उतार दिया गया है। माना जा रहा है वह टिकट ना मिलने से नाराज हैं। साथ ही किसी भी वक्त निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की लालकुआं से प्रत्याशी संध्या डालाकोटी उनसे मिलने पहुंची तो अजब नजारे देखने को मिले।संध्या डालाकोटी को कांग्रेस ने बीते दिन अपना प्रत्याशी बनाया था। इसलिए वह हरीश चंद्र दुर्गापाल का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंची। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। बता दें कि दुर्गापाल के समर्थकों ने आवास का मुख्य गेट ही बंद कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


