आखिर क्यों कांग्रेस के बागी नेताओं की वापसी पर मदन बिष्ट ने कहा आया राम गया राम, पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मटर गली स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस के फायर ब्रांड कहे जाने वाले नेता पूर्व द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के बागी नेताओं को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई । बता दे कि कांग्रेस के पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने बैठक के दौरान बागी नेताओं की वापसी की चर्चा में कहा कि जब कांग्रेस को इन नेताओं की जरूरत थी तब तो इन्होंने पार्टी का साथ छोड़कर अन्य पार्टी में चले गए अब जब वहां पर इन्हें असहजता महसूस होने लगी और भाजपा के टिकट पर यह चुनाव में हार का सामना करेंगे तो इन्हें वापस अब कांग्रेस पार्टी याद आने लगी ऐसे नेताओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने उन्हें आया राम गया राम तक कह दिया। इसी क्रम में आगे मदन बिष्ट ने अपने बयान में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता मानने से इनकार कर दिया और उन्होंने यह तक कह दिया कि यशपाल आर्य अपने आप को मजबूत करना चाहते हैं इसलिए वह कांग्रेस में आना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है वह इस बार भाजपा की ओर से बाजपुर से हार का सामना करने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS

REport by-Ankur saxena

ADVERTISEMENTS