#anju #pakistan आखिर क्यों पाकिस्तान गई अंजू वापस लौट आई भारत पड़े खबर

ख़बर शेयर करें

प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान भागी अंजू अपने वतन भारत लौट आई है। अंजू 6 महिने पहले अलवर से पाकिस्तान चली गई थी। उसकी पहली फोटो भी सामने आई है।

Ad
Ad

.
बता दें कि शुरु में कहा जा रहा था कि वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने गई है। लेकिन लोगों ने दावा किया कि अंजू अपने पाकिस्तान में अपने दोस्त नसरूल्लाह से शादी कर ली है। पाकिस्तान में कुछ लोगों द्वारा उसे महंगे तोहफे देने की वीडियो भी सामने आई। दरअसल, अंजू पहले से शादीशुदा थी और भारत में उसके दो बच्चे हैं। उसके पति अरविंद बच्चों के साथ भारत में रहते हैं। अंजू वैध तरीके से पाकिस्तान गई थी। अभी यह नहीं कह सकते है कि वह कितने दिन के लिए भारत आई है।

बच्चों के कारण भारत आई अंजू
वहीं जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले नसरूल्लाह का इंटरव्यू सामने आया था। जिसमे उसने कहा था कि वह खुद अंजू के बाघा बॉर्डर तक छोड़कर आएगा। माना जा रहा है कि वह भारत अपने बच्चों के कारण आई है। नसरूल्लाह ने यह भी कहा था कि अगर अंजू के बच्चे पाकिस्तान आना चाहते हैं तो वे आ सकते हैं। हालांकि अगर वे भारत में रहना चाहें तो भी कोई बात नहीं है।