प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में दिखी बहू, तो सास को उतारा मौत के घाट; साइलेंट अटैक बताकर दफनाई लाश, अब कब्र से खुला राज

ख़बर शेयर करें

daughter in law found in compromising position with lover kills mother in law
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक कलयुगी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की जान ले ली। इस शातिर महिला ने हत्या को साइलेंट हार्ट अटैक का रूप देकर परिवार को गुमराह किया और….

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक कलयुगी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की जान ले ली। इस शातिर महिला ने हत्या को साइलेंट हार्ट अटैक का रूप देकर परिवार को गुमराह किया और शव को दफना भी दिया, लेकिन कानून के लंबे हाथों ने कब्र खोदकर सच बाहर निकाल लिया।

आधी रात को देखा गंदा खेल और हो गया कत्ल
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी बहू का पड़ोस में रहने वाले आदिल नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 3 मार्च की रात करीब एक बजे, जब घर के बाकी लोग सो रहे थे, आदिल अपनी प्रेमिका (बहू) से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान सास की आंख खुल गई और उसने बहू को आदिल के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अपनी पोल खुलने के डर से बहू और उसके प्रेमी आदिल ने सास पर हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर तकिए से सास का मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इस छीना-झपटी में वृद्धा की गर्दन की हड्डी भी टूट गई।

शातिर बहू का हार्ट अटैक वाला ड्रामा
सास की हत्या करने के बाद बहू ने बड़ी चालाकी से पूरी कहानी बदल दी। उसने रात करीब 3 बजे अपने पति को फोन किया और रोते हुए कहा कि अम्मी को साइलेंट हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। बहू की बातों पर यकीन कर परिवार ने बिना किसी शक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

पति का शक और कब्र से निकला सच
कुछ दिनों बाद मृतका के पति को अपनी बहू के व्यवहार और घटनाक्रम पर शक हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएसपी मथुरा के निर्देश पर जिलाधिकारी (DM) से शव को बाहर निकालने की अनुमति मांगी गई।मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बहू के झूठ की धज्जियां उड़ा दीं। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक नहीं, बल्कि दम घुटना और गर्दन की हड्डी टूटना पाया गया।

आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बहू और उसके प्रेमी आदिल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मथुरा पुलिस की इस मुस्तैदी ने एक छिपे हुए कत्ल के राज को दुनिया के सामने ला दिया है।