हिंदू युवती से निकाह के बाद धर्मांतरण को लेकर खौंफनाक टॉर्चर; गर्भवती पत्नी के पेट पर दरिंदे ने मारी लात, अपने ही बच्चे की ले ली जान… फरदीन खान की करतूत से इंसानियत शर्मसार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एक साल से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था हैवान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बार फिर लव जिहाद और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरिंदे फरदीन खान ने पहले एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और धोखे से निकाह कर लिया। इसके बाद हिंदू पत्नी को इस्लाम अपनाने को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगा। हैवान को गर्भवती पत्नी पर भी रहम नही आया, उसने पीड़िता के पेट पर ऐसी लात मारी कि उसका गर्भपात हो गया। 

मामला जिले के तालकटोरा थाना क्षेत्र का है। आलमबाग इलाके में एक हिंदू युवती ने जिहादी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट कर गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के हुस्सेपुर की रहने वाली है। वह पिछले करीब तीन साल से अपनी मां के साथ आलमनगर के अशोक विहार, राज गार्डेन क्षेत्र में रह रही है। युवती का आरोप है कि उसकी पहचान कश्मीरी बाग पक्का पाग इलाके में रहने वाले फरदीन खान से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। 

पीड़िता के अनुसार 20 अक्टूबर, 2024 को आरोपी फरदीन ने यह कहकर निकाह किया कि बाद में वह हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह करेगा। युवती का कहना है कि निकाहनामा तैयार करते समय उससे धोखे से हस्ताक्षर करवा लिए गए। उसे पूरी जानकारी नहीं दी गई कि दस्तावेज में क्या लिखा है।

निकाह के बाद आरोपी हिंदू पत्नी को अपने घर भी नहीं ले गया, बल्कि पास ही एक किराए के मकान में रखने लगा। वहां फरदीन बार-बार उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट भी करता था।

इस दौरान हैवान आरोपी ने पति होने का फायदा उठा कर पीड़िता को जबदस्ती प्रेगनेंट कर दिया। करीब तीन महीने की गर्भावस्था के समय जब पीड़िता ने आरोपी से हिंदू धर्म अपनाने के वादे को लेकर सवाल किया तो जिहादी दरिंदे ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका मिसकैरेज हो गया। आरोप है कि घटना के बाद युवक उसे उसी हालत में छोड़कर चला गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले करीब एक साल से उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। शिकायत करने पर वह जान से मारने और कहीं बेच देने की धमकी भी देता था। तालकटोरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS