अर्धनग्न हालत में विधानसभा पहुंचे आप नेता, गैरसैंण में बजट सत्र न होने से हैं नाराज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


गैरसैंण में विधानसभा सत्र ना कराए जाने से नाराज आप नेता अर्धनग्न हालत में विधानसभा के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा काटा। आप नेता ने कहा कि हम पहाड़ी हैं और पहाड़ में रहने वाले लोगों को ठंड नहीं लगती है। आप नेता को प्रदर्शन कर देख भारी पुलिस बल ने विधानसभा के गेट पर ही रविंद्र आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS


सोमवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत विपक्ष के हंगामे के साथ हुई। एक तरफ कांग्रेस नेता हरीश रावत गांधी पार्क पर मौन उपवास में बैठे हैं। वहीं आप नेता रविंद्र आनंद अर्धनग्न हालत में विधानसभा के बाहर पहुंचे। इस दौरान विधानसभा गेट के सामने उन्होंने जमकर हंगामा काटा। रविंद्र आनंद ने कहा कि पहाड़ में रहने वाले लोगों को ठंड नहीं लगती। इस दौरान उनहोनेब अर्धनग्न अवस्था में दही खाकर विरोध जताया।

हंगामे के बीच शुरू हुआ बजट सत्र
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल गुरूमीत सिंह ने सदन में कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई बड़े काम हुए हैं। समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया गया है और सभी धर्मों के लिए एक कानून बनाया गया है।

महिला सुरक्षा को कर रही सरकार काम
राज्यपाल ने कहा महिला सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी उत्तराखंड के द्वारा की गई। इसके साथ गी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी सफल आयोजन किया गया। उत्तराखंड के कई उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है

ADVERTISEMENTS