Nepal में ये क्या हो रहा?, वित्तमंत्री को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फ्लाइंग किक भी मारी, आप भी देखिए Video Viral

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

nepal-finance-minister-beaten-up-video-viral

नेपाल(Nepal) में इस वक्त हाहाकार मचा है। सरकार द्वारा सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी युवाओं का प्रोटेस्ट अब हिंसक रूप ले चुका है। आज यानी मंगलवार को भी राजधानी काटमांडू समेत कई जगहों पर जमकर उत्पात मचा। इसी बीच अब खबर आ रही है कि नेपाल के वित्तमंत्री (Finance Minister) विष्णु पौडेल को प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही जमकर लात-घूसे भी बरसाए। सोशल मीडिया पर इसकी Video Viral हो रही है।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/8zN5cxWypjQ?si=RjowCcF0avHUaF-D

Nepal के वित्तमंत्री को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा, Video Viral

आंदोलनकारियों ने सरकार की नींव को ही हिला डाला। बताते चलें कि गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव पहले ही इस्तीफा दे चुके है। हालात ज्यादा बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे ये साफ है कि सरकार जनाक्रोश को शांत करने में नाकाम हो गई।

कौन है वित्त मत्री विष्णु पौडेल?

बता दें कि विष्णुप्रसाद पौडेल नेपाल के बड़े नेताओं में शुमार है। वो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में विष्णुप्रसाद तृतीय दहल मंत्रिमंडल में उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रहे। पहले वो कई बार अहम पदों की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। साल 2021 में वो उपप्रधानमंत्री भी रहे। इसके अलावा वो कई अहम मंत्रालयों को भी देख चुके है। जिसमें गृह मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, जल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।

पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों को भी फूंका

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने वहां घुसकर तोड़फोड़ की और आगजनी की। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया। जिसमें पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा भी शामिल है।

इसके अलावा इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के आवासों को भी फूंक दिया गया है। नेपाल में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब तक इस प्रदर्शन में 20 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।

ADVERTISEMENTS