ऐसा क्या हुआ जो बेटे ने दीवार पर ‘I Love You’ लिख मां के सामने लगाई फांसी, दो बहनों का था इकलौता भाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रेवाड़ी के खड़गवास गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने दीवार पर …और पढ़ें

युवक ने फांसी लगाकर जान दी।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव खड़गवास में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मानसिक रूप से बीमार मां के सामने ही करीब 23 वर्षीय बेटे ने पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था, जिसके पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक घर पर अपनी मां के साथ रहता था, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले घर की दीवार पर “आई लव यू” लिख दिया, जिसके बाद उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

कई सवाल खड़े किए

वहीं, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। युवक ही घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। ऐसे में उसके इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS