उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके बाद से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

19 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च यानी आज राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा।

20 मार्च को इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम ख़राब रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS