अर्धनग्न होकर अश्लीलता फैला रहा था शख्स, महिला की शिकायत पर केस दर्ज: VIDEO

ख़बर शेयर करें

mussorie ashleel shaksh

देहरादून से अजीबों गरीब मामला सामने आया है। मुख्य सड़क पर अर्धनग्न होकर अश्लीलता फैला रहे शख्स के खिलाफ उसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है

अर्धनग्न होकर अश्लीलता फैलाता था शख्स

मामला औली गांव का है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अंकित नाम का शख्स पिछले कई दिनों से सुबह रोज अपने घर के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर अर्धनग्न होकर घंटों तक नहाता और गाड़ियां धुलता था। साथ ही वहां से आने जाने वाले लोगों को अभद्र इशारा भी करता है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वो महिला के पति और बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौच कर चुका है शिकायत करने पर वह और उसकी पत्नी रंजिश निकालते हैं।

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

video- https://youtu.be/-ajupTUGIYw?si=V_JZAKckBdQBcd7y

शिकायतकर्ता ने पुलिस को शख्स का नहाते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। जिसमें वे घंटों तक मुख्य मार्ग में अधनग्न अवस्था में खड़ा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंकित निवासी रायपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी है