Weather Update: 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून,जानिए उत्तराखंड का हाल

ख़बर शेयर करें

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना।
Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना।

राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं
Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में फैल चुका है, लेकिन पश्चिमी राज्यों में इसकी चाल अभी धीमी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा।

सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं। बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना

वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक कई जगह अच्छी से भारी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में 14-15 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 126 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। 2 नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं। स्यानाचट्टी के पास ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा।

यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा

हरियाणा में हिमाचल से आ रहे पानी के कारण यमुना और मारकंडा नदी में पानी बढ़ गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को यमुना नदी में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए।