Weather Update: आईएमडी का 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड तक जानें मौसम का हाल
ADVERTISEMENTS
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश की आशंका है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की आशंका है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों के साथ पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा या स्मॉग रह सकता है. यहां प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा रहेगा.
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


