सिगरेट मुंह में दबाए तेल टैंकर का ढक्खन खोल रहा था शख्स, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

oil Tanker blast (Photo From X)

ADVERTISEMENTS

कई लोग इतनी लापरवाही करते हैं कि उनके साथ लापरवाही की वजह से हादसे भी हो जाते हैं। कभी-कभी एक छोटी सी गलती आदमी के लिए जानलेवा हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की छोटी सी लापरवाही उसे काफी भरी पड़ गई। दरअसल एक शख्स तेल के टैंकर पर चढ़कर इसका ढक्कन खोल रहा था। जैसे ही उसने ढक्कन खोला तभी एक जोरदार धमाका हुआ और वह शख्स टैंकर पर से दूर गिरता हुआ नजर आया।

मुंह में सिगरेट दबाकर खोल रहा था तेल का टैंकर:
आप सोच रहे होंगे कि शख्स टैंकर तेल का ढक्कन खोल रहा था तो फिर धमाका कैसे हो गया। आपको बता दें कि शख्स जब तेल टैंकर का ढक्कन खोल रहा था तो उसने अपने मुंह में सिगरेट दबा कर रखा था। इसी सिगरेट की वजह से ब्लास्ट हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

video-https://youtube.com/shorts/J6EH2xiWZU4?si=7k6pXc4jANAYKuLh

.

अचानक हुआ टैंकर में ब्लास्ट:
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मुंह में सिगरेट दबाए हुए टैंकर का ढक्कन खोल रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही टैंकर का ढक्कन खोला तो एक तेज ब्लास्ट हुआ और वह तेल के टैंकर से उछलकर काफी दूर जा गिरा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला तुर्की शहर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूरजमुखी तेल का कारखाना है जहां का यह वीडियो है। बताया जा रहा है कि यह शख्स वहां का कर्मचारी है। ब्लास्ट के बाद कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS