महिला राइडर से अभद्रता : कार के अंदर कपड़े उतारकर युवकों ने किए अश्लील इशारे, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
महिला राइडर से अभद्रता : कार के अंदर कपड़े उतारकर युवकों ने किए अश्लील इशारे

हरिद्वार से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. देर रात हाईवे पर कुछ युवकों ने एक महिला राइडर के साथ अभद्रता की. महिला ने इसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENTS

कार के अंदर कपड़े उतारकर युवकों ने महिला को किए अश्लील इशारे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक वैन में बैठे हैं. जो महिला को देख कर कार की खिड़की से बहार निकालके अपने कपड़े उतारते हैं. साथ ही महिला को अश्लील इशारे भी कर रहे हैं. वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है.

video link- https://youtu.be/EaiFIwE2F8o?si=S4CtCXhzIO0QdeBB

पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

बता दें वैन पश्चिमी यूपी और हरियाणा के नंबर की है. वीडियो में वैन का नंबर स्पष्ट दिखने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है. हालांकि मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. लेकिन मामले की जांच की जाएगी

ADVERTISEMENTS