LSG vs SRH मैच में हाथापाई की आई नौबत, अभिषेक-दिग्वेश के बीच भिड़ंत, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

lsg-vs-srh-abhishek-digvesh-FIGHT VIDEO

अगर आपने कल का मुकाबला नहीं देखा तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। बीते दिन LSG vs SRH के बीच एकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच भिड़ंत हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि अगर प्लेयर और अंपायर दोनों को ना रोकते तो उनके बीच हाथापाई हो जाती। दोनों के बीच लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

LSG vs SRH मैच में अभिषेक-दिग्वेश के बीच हाथापाई की आई नौबत

दरअसल हुआ यू कि अभिषेक ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। आठवें ओवर में दिग्वेश राठी ने उनका विकेट लिया। ऐसे में उन्होंने विकेट लेते ही अपने परंपरागत बुक साइन सेलिब्रेशन किया। इसी को देखकर अभिषेक को गुस्सा आ गया। वो राठी की ओर गए। दोनों के बीच बहस हुई। लड़ाई और बढ़े उससे पहले अंपायर और खिलाड़ी दोनों को शांत करने पहुंचे।

देखिए वीडियो

राठी ने उक्त गेंद को ऑफ स्टंप से काफी दूर फेंका। लग रहा था कि बॉल गुगली है। अभिषेक शर्मा ने ऑफ-साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन शार्दुल ने बेहतरीन रनिंग कैच लेकर अभिषेक को आउट किया। आउट होते ही दिग्वेश जोश में आ गए। तुरंत ही वो अभिषेक की तरफ भागे। वीडियो में देखें दोनों के बीच बहस

प्लेऑफ की रेस से बाहर लखनऊ

ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। बीते दिन वाला मैच टीम के लिए करो या मरो वाला था। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया। तो वहीं हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

ADVERTISEMENTS