Kailash Mansarovar Yatra मार्ग पर गिरी विशालकाय चट्टान, कई श्रद्धालु फंसे, वाहनों का संचालन ठप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद

पिथौरागढ़ से होकर गुजरने वाला कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) मार्ग एक बार फिर प्रकृति के कहर की चपेट में आ गया है. सोमवार देर शाम लागाड़ और कुलागाड़ के बीच पहाड़ी दरकने से भारी चट्टानें सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. इसके चलते आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए जा रहे और लौट रहे सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में ही फंस गए हैं.

ADVERTISEMENTS

Kailash Mansarovar Yatra मार्ग पर गिरी विशालकाय चट्टान

जानकारी के मुताबिक दरकी पहाड़ी से खिसककर एक विशालकाय चट्टान मार्ग पर आ गिरी, जिससे सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू कर दिया है. हालांकि चट्टानें काफी विशाल हैं, ऐसे में रास्ता पूरी तरह साफ होने में समय लग सकता है.

BRO ने संभाला मोर्चा

अधिकारियों के अनुसार अगर मौसम ने साथ दिया, तो आज देर शाम तक मार्ग खोल दिया जाएगा. धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि भारी बोल्डर और मलबा रास्ते में पड़ा हुआ है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से जारी है. प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें.

ADVERTISEMENTS