क्रिसमस और न्यू ईयर पर स्नोफॉल का लेना चाहते हैं मजा, तो ये जगहें हैं परफेक्ट

ख़बर शेयर करें

क्रिसमस और न्यू ईयर पर आप अगर स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड की इन जगहों पर आने का प्लान बनाना चाहिए। नैनीताल और मसूरी के साथ ही उत्तराखंड की इन जगहों पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक सेलीब्रेशन का माहौल रहता है।

Ad
Ad

क्रिसमस और न्यू ईयर पर उत्तराखंड में यहां ले स्नोफॉल का मजा
अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर स्नोफॉल के बीच सेलीब्रेट करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी के अलावा औली, मुन्स्यारी, धारचूला समेत इन जगहों पर जाना चाहिए। यहां पर आप बर्फ के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता में नए साल का जश्न मना सकते हैं।

औली में ले बर्फ का मजा
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए औली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप बर्फबारी और बर्फ के बीच अपना जश्न मना सकते हैं। यहां पर आप स्कींग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर न्यू ईयर और क्रिसमस पर खासे इंतजाम किए जाते हैं।

पहाड़ों की गोद में बसे चकराता में मनाए नया साल
नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों की गोद में बसे और देहरादून के पास में ही स्थित चकराता में आपको स्नोफॉल देखने को मिल सकता है। यहां पर हर साल बर्फबारी का मजा लेने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। नए साल के जश्न के लिए यहां होटल पहले ही बुक हो जाते हैं।

मिनी स्विट्जरलैंड से आपको हो जाएगा प्यार
स्विट्जरलैंड जाने का सपना हर कोई देखता है। अगर आप भी स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती का मजा लेना चाहते हैं तो आपको मिनी स्विट्जरलैंड कौसानी जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको बर्फबारी के साथ ही मन को मोह लेनी वाली खूबसूरती के दीदार होंगे।

नए साल और क्रिसमस के जश्न के लिए अल्मोड़ा जिले में स्थित कौसानी में खास इंतजाम किए जाते हैं। यहां पर कैंप फायर, म्यूजिक सिस्टम, कुमाऊंनी व्यंजनों की भी व्यवस्था आपको मिलेगी। इसके साथ ही आप यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों का दीदार कर सकते हैं। बता दें कि दिसंबर और जनवरी महीने में कौसानी देशी और विदेशी सैलानियों से भरा रहता है।

पहाड़ों की रानी मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी क्रिसमस और न्‍यू ईयर को शानदार बनाने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां नए साल और क्रिसमस पर लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। हर साल नवंबर से ही मसूरी में होटल्स के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है। न्यू ईयर पर मसूरी पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है। मसूरी में न्यू को और खास बनाने के लिए म्यूजिक के साथ ही कई और इंतजाम किए जाते हैं। जिसे देख पर्यटकों में उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

सरोवर नगरी नैनीताल में मनाएं नया साल
सरोवर नगरी नैनीताल में दिसंबर और जनवरी के मौसम दिल जीतने वाला होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए नैनीताल में खासे इंतजाम किए जाते हैं। यहां पर आप माल रोड पर तमाम तरह के प्रोग्राम का मजा ले सकते हैं। क्रिसमस में आप यहां पर माल रोड पर बना मेथोडिस्ट चर्च में जा सकते हैं। बता दें कि ये चर्च एशिया का सबसे पहला चर्च है। इसके साथ ही नो व्‍यू पॉइंट, हिमालय के खूबसूरत नजारे और बर्फ से ढकी चोटियों के अलावा आप नंदा देवी चोटी, त्रिशूल तथा नंदा कोट को देख सकते हैं।