धूमधाम से मनायी गई विश्वकर्मा जयंती :

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के अभियंताओं संग ठेकेदारों एवं कर्मियों ने की पूजा अर्चना

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. com
यू यू एस डी ए के अभियंताओं ,ठेकेदारों और कर्मचारियों द्वारा विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

इस दिन यू यू एस डी ए के तीनो पैकेज के कार्यस्थलों / कार्यालयों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कर हवन-पूजन किया गया। जिसमें अभियंताओं और श्रमिकों ने भाग लिया। ठेकेदारों और श्रमिकों ने अपने औजारों और मशीनों की पूजा की और व्यावसायिक वृद्धि,समृद्धि और परियोजना की सफलता की कामना की।
पूजा के बाद प्रसाद वितरित और भंडारे का आयोजन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS