Viral: ये दिल्ली मेट्रो है या WWE रिंग? अंकल से भिड़ गया युवक, फिर जो हुआ वो आप भी देखिए

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) एक बार फिर सुर्खियों में है. चलती मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट (Metro Me Fight) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में एक अधेड़ और एक युवक दोनों ही एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/hNVe3P5mLGQ?si=29LY5Cz0GawKjlFN

बताया जा रहा है यह ‘दंगल’ गाली-गलौज के कारण शुरू हुआ. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक युवक एक अधेड़ उम्र के शख्स पर गंदी गालियां देने का आरोप लगाते हुए कॉलर पकड़ लेता है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से उलझ पड़ते हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के हाथ उठाते ही अधेड़ भड़क उठता है, और फिर एक जोरदार किक मारकर युवक को गिरा देता है. तभी युवक का साथी अधेड़ व्यक्ति का बाल पकड़कर खींचना शुरू कर देता है. इसके बाद युवक और उसका साथी दोनों मिलकर अधेड़ को मारते हुए दिखाई देते हैं.

अचानक हुई इस मारपीट से मेट्रो में मौजूद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्रियों ने लड़ाई रोकने की कोशिश की, पर युवक लगातार गुस्से में बोलता रहा, ‘मां की गाली देगा?’

चलती मेट्रो में मारपीट की इस घटना को एक अन्य यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसे एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल @gharkekalesh शेयर करके यूजर ने कैप्शन में लिखा, दिल्ली मेट्रो के भीतर अंकल और युवक में क्लेश.

हालांकि, यह घटना किस मेट्रो रूट की है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है और ना ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार कमेंट रहे हैं.

एक यूजर ने सवाल किया, अंकल की एक किक ने युवक को धूल चटा दी. दूसरे ने कहा, दिल्ली मेट्रो नहीं, बैटलग्राउंड कहिए. एक और यूजर ने लिखा, दिल्ली मेट्रो आजकल न सिर्फ अखाड़ा बनी हुई है, बल्कि प्यार का इजहार करने वालों के लिए भी सबसे सेफ जगह है. एक और यूजर ने तंज कसा, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है.

ADVERTISEMENTS