ब्रेकिंग- पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे के कथित अश्लील वायरल ऑडियो मामले में हुआ मुकदमा दर्ज,फिर……

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे व कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत और एक महिला की बातचीत की कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। वीरेंद्र रावत ने राजनीतिक साजिश के तहत एआई से फर्जी ऑडियो बनाकर प्रसारित कर ब्लैकमेल करने और राजनीतिक करियर खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र रावत ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को उन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स पर उनके नाम से एक आडियो क्लिप वायरल होने की जानकारी मिली। जिसमें उनकी आवाज और चेहरे का इस्तेमाल कर एक महिला से अश्लील वार्तालाप दर्शाया गया है। रावत का कहना है कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार की गई है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।

ADVERTISEMENTS