लालकुआं में दुग्ध वाहन और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक की मौत,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र में मुक्तिधाम से कुछ आगे पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप मधुसूदन दुग्ध वाहन एवं 18 टायरा ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मधुसूदन वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय को 108 एंबुलेंस द्वारा भिजवाया गया है। उक्त घटना से बरेली रोड में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लग रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट (शैतान चौकी) के समीप नगला की ओर से आ रहे 18 टायर ट्रक के पीछे से आए मधुसूदन दुग्ध वाहन एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया,

ADVERTISEMENTS

https://www.instagram.com/reel/DNdHVnDv8NO/?igsh=YzdxdDlibzFqbzgx

video link- https://www.instagram.com/reel/DNdHVnDv8NO/?igsh=YzdxdDlibzFqbzgx

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए, उक्त वाहन में सवार ड्राइवर क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति अंदर ही फंस गए, प्रत्यक्ष दर्शियों एवं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर दो को बाहर निकाल कर उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया। जबकि एक युवक आधा घंटे से अधिक समय तक वाहन में ही फंसा हुआ था। जिसकी मौत हो गई। इधर सड़क के बीचों बीच हुई उक्त दुर्घटना के चलते दोनों और भयंकर जाम लग गया। जो कि आधा घंटे बाद लालकुआं के पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल खुलवाया। वही पुलिस द्वारा कटर मंगा कर फंसे हुए मृत युवक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी। मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली की महिला पुलिस उप निरीक्षक अंजू यादव ने कहा कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए जाम खुलवाया तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया है। अंदर फंसे युवक को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS