लालकुआं- संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही कमरे में महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। यहां वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर में निवास करने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मृतका के पति और पुत्र की भी पूर्व में मौत हो चुकी है।
नगर के जवाहर नगर वार्ड तीन निवासी 45 बर्षीय महिला सुधा देवी का घर के अंदर ही फांसी लगी अवस्था में शव बरामद हुआ है, उक्त घटना की जानकारी जैसे ही मृतका की बेटी को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसके पति और बेटे की पूर्व में मौत हो चुकी है, जिसके चलते वह अक्सर अवसाद में रहती थी, फिलहाल वह बेटी के साथ अकेली कमरे में निवास कर रही थी। उक्त घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है, पिता एवं भाई की मौत के बाद महिला की बेटी अपनी मां के साथ ही रहती थी, अब अचानक मां की मौत से युवती के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और वह अनाथ होकर रह गई है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS