Video-भीमताल झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करती युवती को भीमताल पुलिस ने बचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दिनांक 17-01-2025 को थानाध्यक्ष श्री विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक कानि० मनोज पन्त व उ0नि0 गगनदीप सिंह के साथ थाना भीमताल क्षेत्र में चैकिंग हेतु रवाना होकर तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी एकाएक पेड़ से झील में कूद गई। जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला गया।

ADVERTISEMENTS

video-https://youtu.be/z3Os-c5BEzU?si=5AuzGYn9KRUne9Fq

तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया गया। युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता द्वारा किसी बात पर उसे डांटा गया था, जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया। युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS