उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को लगा करारा झटका, इन दो बड़े चेहरों ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को दो बड़े झटके मिले हैं आम आदमी पार्टी के द्वारा उत्तराखंड में जिन चेहरों ने आम आदमी पार्टी को मजबूती दिलाई थी उन्हीं चेहरों में से दो बड़े चेहरों ने आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।बता दे कि कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, त्याग पत्र। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।

ADVERTISEMENTS


वही आम आदमी पार्टी के मजबूत स्तंभ और बागेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके, भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों की हितैषी नहीं है तभी तो 2022 विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से जनता ने ठुकराया है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने बताया कि पहाड़ के जन सरोकारों को लेकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी लेकिन आम आदमी पार्टी उन सभी बातों पर खरी नहीं उतरी है, आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी गठन से भी कहीं ना कहीं पुराने कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। जिससे की तराई रीजन से ही 80 प्रतिशत लोगों को कार्यकारिणी में जगह देना बड़ा कारण बताया जा रहा।

ADVERTISEMENTS