#Uttrakhand #NCERT उत्तराखंड के मदरसों में अब पढ़ाई जाएगी सबसे प्राचीन भाषा, लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में स्थित मदरसों में अब संस्कृत पढ़ाई जाएगी। बता दें राज्य के मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू हो रहा है। एनसीईआरटी के तहत अन्य विषयों के अलावा मदरसे में पढ़ रहे छात्र संस्कृत भी पढ़ सकेंगे पढ़ेगे। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी है।

ADVERTISEMENTS

मदरसों में अब पढ़ाई जाएगी संस्कृत
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि है। अगर यहां संस्कृत नहीं पढ़ाई जाएगी तो कहां पढ़ाई जाएगी। अब मुस्लिम समाज के लोग भी बदलाव चाहते हैं। मदरसों के अपग्रेडेशन से वे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम लड़की रजिया सुल्ताना ने संस्कृत में पीएचडी की है। रजिया संस्कृत में कुरान का अनुवाद कर रही है।

पंजीकृत मदरसों को किया जाएगा मॉडर्न
बता दें रजिया को वक्फ बोर्ड की राज्य स्तरीय शिक्षा समिति में बतौर सदस्य शामिल किया जाएगा। शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत मदरसों को मॉडर्न किया जा रहा है। इसमें बच्चों को स्मार्ट क्लास व आधुनिक शिक्षा के साथ टैबलेट व कंप्यूटर भी मुहैया कराए जाएंगे। इसी क्रम में उत्तराखंड के चार जिलों में चार मदरसों को आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की जा रही है

ADVERTISEMENTS