Uttarkashi Cloudburst update-सीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


सीएम धामी ने उत्तरकाशी में नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर और आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बंद रास्तों को खोला जा रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

-->


पीएम मोदी फोन पर ले रहे सीएम धामी से पल-पल का अपडेट
उत्तरकाशी में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर राहत और बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सीएम ने पीएम को बताया कि राज्य सरकार रेस्क्यू अभियान में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में दिखातें दिक्कतेंआ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को सहायता मिल सके। पीएम ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

video link- https://youtu.be/Dh3OQXW6-Jc?si=4Tql6YaDYhkGB_9k



उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। जिसके बाद सीएम उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। जहां सीएम ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के प्रतिनिधियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया क्षेत्र में रेस्क्यू और मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है और प्रभावितों के लिए भोजन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सीएम ने बताया सड़कों को खोलने, मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने राशन और आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सीएम ने बताया कि भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर तरह से तैयार हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।