Uttarkashi Cloudburst : 60 से अधिक लोग मलबे में फंसे, रेस्क्यू अभियान शुरू,सीएम ने कही ये बात देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarkashi cloudburst (1)

Uttarkashi Cloudburst : उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बढ़ आ गई। 60 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गयी है। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही

बादल फटने के कारण धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। बताया जा रहा है कई होटलों में भी पानी और मलबा घुस गया है। बादल फटने के कारण बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। 60 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

video link- https://youtu.be/wWnyxFV9emg?si=BPC-ZSWxDHem8aTo

रेस्क्यू अभियान जारी

सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि धराली के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS