उत्तराखंड बिना लाइसेंस हुक्का बार में चल रही थी नाबालिक लड़का लड़कियों की दारू पार्टी,पुलिस ने मारा छापा

ख़बर शेयर करें

राज्य की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बिना लाइसेंस के हुक्का बार में शराब पिलाने और नाबालिक लड़का लड़कियों को हुक्का बार में बैठाने के आरोप में संचालक और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है बता दे कि नेहरू कॉलोनी थाना स्तर पर गठित टीम ने सूचना पर हैंगआउट हुक्का बार में छापा मारा।

Ad
Ad

इस दौरान दो अभियुक्तों पकड़ा गया। हुक्का बार में कोविड के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस को इसकी शिकायत काफी दिनो से मिल रही थी।दोनों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में धारा 60/68 एक्साइज एक्ट, 188 आईपीसी 51 आपदा एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। हुक्का बार में बैठे 30 लड़के/लड़कियों का पुलिस एक्ट में चालान कर ₹10हज़ार का जुर्माना पुलिस के द्वारा किया गया।