Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम!नैनीताल समेत इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कब बदलेगा हाल?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के ज्यादातर इलाकों में बारिश के सात तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 19 मई (Uttarakhand Weather Today) को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि जगहों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS

पहाड़ों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट Uttarakhand Weather Update

बाकी जिलों की बात करें तो वहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम में इस तरह का बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से देखने को मिल रहा है। यहीं कारण है कि पहाड़ी इलाकों के अलावा देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

आज का तापमान की बात करें तो 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट भी है। इसके साथ ही 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा। हालांकि 21 मई को राहत मिल सकती है। तो वहीं 22 मई को ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  1. देहरादून 35.5 22.6
  2. पंतनगर 33.5 24.6
  3. मुक्तेश्वर 23.2 11.3
  4. नई टिहरी 26.6 14.3
ADVERTISEMENTS