उत्तराखंड- यहां पूर्व प्रधान की धुनाई की वीडियो हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर आए दिन वीडियो वायरल होती रहती है ऐसी वीडियो आज के समय में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से पूर्व प्रधान की पिटाई की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोगों के द्वारा एक पूर्व प्रधान की काफी बुरी तरीके से पिटाई कर दी जाती है जिसके बाद वीडियो खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में एक युवक को तीन लोग इतनी बुरी तरहं से मार रहे हैं कि उसको जान से ही मार देंगे। जिस समय तीन लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे थे तो कुछ लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 15 अगस्त की शाम की है। सूत्रों के अनुसार डिबडिबा यूपी के पूर्व प्रधान चिकन लेने रुद्रपुर आए थे। लेकिन यहां पुरानी चुनावी रंजिश के चलते तीन युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट पर उतारू हो गए। जिसकी पिटाई घटना का वीडियो मौके पर लोगों ने बनाया और उसके बाद वायरल कर दिया।सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।वहीं घायल पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय ले गए जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS