उत्तराखंड की जनता को ना करें गुमराह केजरीवाल :यशपाल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani-राज्य में विधानसभा चुनाव के निकट आने के साथ ही हर एक राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरु हो गया है वहीं इसी बीच उत्तराखंड दौरे पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आए थे और उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की, जिस पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम लोगों भी उनके इस बयान को गलत बता रहे हैं।उनके बयान पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को झूठा करार दे दिया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि वो राज्य की जनता को गुमराह ना करें, उत्तराखंड पहले से ही आध्यात्मिक राज्य है। यहां पर चार धाम हैं।देवी-देवता यहां वास करते हैं। पूरे विश्व से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसे में केजरीवाल की उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा केवल लोगों को गुमराह करने वाली है। जनता को गुमराह करने का काम ना करें। उत्तराखंड की जनता बहुत समझदार है और वह केजरीवाल की झूठी बातों में नहीं आएगी।

ADVERTISEMENTS