उत्तराखंड- यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसों की खबर सामने आई है। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

पहला हादस महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी के ऊपर हुआ, जब उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा के शिवनगर के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र जय सिंह अपने मित्र अशोक पुत्र राम स्वरूप के साथ बाइक से रामनगर मेला करने के उपरांत लौट रहा थे, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई भिड़ंत होते ही सुनील कुमार छिटक कर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आ गया.हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है


वहीं, दूसरी घटना काशीपुर के काली मंदिर के पास मोहल्ला रजवाड़ा में डेयरी का कार्य करने वाले विनोद शर्मा अपनी पत्नी विनीता शर्मा के साथ बाइक से ठाकुरद्वारा से आगे ख्वाजपुर गांव में विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे घर लौटते समय जब वह मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या फैक्ट्री के निकट पहुंचे तो भूसे से भरे एक ट्रक संख्या यूके 18 सीए 2379 की चपेट में आ गए।


हादसे में विनीता शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद शर्मा घायल हो गए दोनों ही सड़क हादसों की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS