उत्तराखंड- हिमाचल की लड़कियों को पब्जी खेलते हुआ यहां के लड़के से हुआ प्यार, पुलिस ने किया बरामद

ख़बर शेयर करें

भारत में पब्जी को लेकर कई मामले सामने आते हैं कभी ठगी,कभी बच्चों के द्वारा मां बाप के पूरे पैसे उड़ा देने, कभी आत्महत्या कर ले तो कभी अपने परिजनों की जान लेने को लेकर के मामले सामने आए लेकिन इस बार हिमाचल से पब्जी को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पबजी खेलने की शौकीन दो लड़कियां हिमाचल प्रदेश से भाग गए जिसके बाद इन दो लड़कियों को हिमाचल पुलिस ने चमोली जिले के ग्वालदम से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही है। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहरी हुई है।लोकेशन ट्रेस करते हुए हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम पहुंचकर दोनों बहनों को एक नेपाली मूल की महिला के घर से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अपने घर से कुछ नकदी और जेवर लेकर फरार हुई थी ।

Ad
Ad

और ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के एक लड़के से शादी करने पहुंची थी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से पबजी खेलते हुए फोन पर ही दोस्ती की हुई थी। और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे। लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी। दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से बरामद कर लिया है। हिमाचल पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों को कांगड़ा ले जाकर एसडीएम के सामने पेश किया गया है।