उत्तराखंड -यहां लुटेरी दुल्हन का मामला आया सामने,इलाके में सनसनी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

आज के समय में लोगों के द्वारा शादी को एक मजाक बनाकर रख दिया गया है और कुछ लोगो के द्वारा शादी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के सामने आ रहे हैं यहां पर शादी के बाद दो बच्चे और दो लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई।

यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वह पहले पति को भी छोड़कर आयी थी। पूरा मामला खुलने के बाद युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई।


आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक का कहना है कि उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad