उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, वन दरोगा भर्ती के दो आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

वन दरोगा भर्ती में जिस प्रकार से आशंका सामने आ रही थी घोटाले की वह कहीं ना कहीं पर सच साबित हो गई जिसके बाद आज उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा भी कार्रवाई करते हुए इनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है STF ने हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF ने साफ कहा हम धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई वन दरोगा भर्ती जांच के लिए डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीजीपी ने यह मामला एसटीएफ को सौंप दिया है। एसटीएफ की शुरुवाती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि हो चुकी है और एसटीएफ द्वारा दून साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा चुका है।


आपको बता दें वन दरोगा के 316 पदों के लिए वर्ष 2021 में 16 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं करवाई गई थी जो कि 18 शिफ्टों में हुई थी । एसटीएफ की जांच में भर्ती में अनियमितताएं पाई गई है और भर्ती में हुए घोटाले की पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है ,

इस मामले में वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने भी इस परीक्षा में हुए घोटाले की पुष्टि की बात को कबूल किया है , उनका कहना है कि यह सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई है अब जिस प्रकार से शासन आदेश जारी करेगा उस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS